UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में पूजा-पाठ के बहाने कमरे में बुलाकर किशोरी से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई थाना सवायजपुर पुलिस ने किशोरी के साथ अभद्रता एवं गलत कृत्य के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 243/26, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसा8 अगस्त 2026 को वादी ने थाना सवायजपुर में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री परेशान रहती थी। गाजियाबाद में वादी के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके जीजा रामकीरत पुत्र हरिनन्दन निवासी ग्राम जैतापुर, थाना सवायजपुर के पास पुत्री को लेकर चलें, वह उसे ठीक कर देंगे।

तहरीर के अनुसार वादी 6 अगस्त 2026 को अपनी पुत्री को लेकर रामकीरत के पास पहुंचा। वहां रामकीरत अपने कमरे के अंदर पूजा-पाठ कर रहा था। आरोप है कि उसने वादी को वहां से हटा दिया और कहा कि आधे घंटे बाद आना। इसके बाद रामकीरत ने वादी की पुत्री के साथ अभद्रता एवं गलत कृत्य किया।

मामले में तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पुलिस ने नामजद आरोपी रामकीरत पुत्र हरिनन्दन निवासी ग्राम जैतापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, कांस्टेबल आशीष गिरी तथा कांस्टेबल रक्षपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button