उत्तराखंड

केदारनाथ की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, विपक्ष को सिखाया सबक: महेंद्र भट्ट

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि केदारघाटी की जनता का यह विश्वास नजीर के रूप में है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास पर जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है। पार्टी और सरकार उस भरोसे को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनर्गल बयानबाजी करके केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित करने का प्रयास किया और झूठे विषयों को लेकर जनता के बीच गई। उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस को बड़ा झटका देकर सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा संगठन के प्रति केदारनाथ की जनता ने जो विश्वास जताया है वह विश्वास एक नजीर के रूप में है। राज्य में आगामी होने वाले निगम और अन्य चुनावों में भी भाजपा इसी प्रकार जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button