उत्तर प्रदेशमहराजगंज

द पैरामाउंट अकैडमी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पहले दिन खो-खो में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, नन्हों के खेल बने आकर्षण का केंद्र

जन एक्सप्रेस।महराजगंज। द पैरामाउंट अकैडमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आगाज़ आज उत्साह और उमंग के बीच हुआ। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि मेजर अखिलेश्वर राव, प्रधानाचार्य एस.पी. सिंह और आकाश सिंह की उपस्थिति से समारोह की गरिमा और बढ़ गई। प्राचार्या नेहा सिंघानिया ने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।पहले दिन लड़कियों के खो-खो मुकाबले ने दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया। कक्षा 9–10 और 6–7 की छात्राओं के बीच हुए संघर्ष में गति, रणनीति और टीमवर्क का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। अतुल्या, अग्रिमा, जानवी, शाहजहां, वैष्णवी, शुभ्रा, प्रतिष्ठा, रिया और अर्पिता की विजेता टीम ने अपने शानदार खेल से सबका मन मोह लिया। बच्चों के लिए आयोजित विशेष खेल प्रतियोगिताएँ कार्यक्रम की खास आकर्षण रहीं। दौड़ सहित अन्य खेलों में बच्चों की ऊर्जा और उत्साह ने पूरे मैदान में उल्लास का वातावरण बना दिया।मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। कार्यक्रम शिक्षकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और आगामी दिवसों के लिए विद्यार्थियों में उत्साह चरम पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button