देश

जोगी युवा मोर्चा ने भनपुरी जूट मिल का किया घेराव, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर । रायपुर स्थित भनपुरी जूट मिल के एकाएक बंद हो जाने से वर्षों से कार्यरत लगभग 1400 श्रमिक सड़क पर आ गए हैं। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में साेमवार को सैकड़ों श्रमिकों के साथ जूट मिल का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान प्रदीप साहू ने कहा कि 1400 श्रमिक बेरोजगार हो गए, जिन्हें अस्थाई कार्यबंदी का भुगतान नहीं किया गया। ईएल, सीएल, ग्रेच्युटी आदि राशि का भुगतान तक करना मुनासिब नहीं समझा गया। जिससे आक्रोशित होकर जूट मिल के सैकड़ों श्रमिक आज जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया है। नारेबाजी करते हुए रायपुर भनपुरी स्थित जूट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे हैं।

इस दौरान प्रदीप साहू ने कहा मजदूरों के पसीने का पाई पाई देना होगा। बिना किसी प्रकार की सूचना दिए और अस्थाई वेतन का भुगतान किए जूट मिल को अचानक बंद करने से हमारे मजदूर भाई सड़क में आ गए, दाने दाने को मोहताज हो रहे हैं। यदि इन 1400 श्रमिकों की मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी तो जोगी कांग्रेस सड़क में उतरकर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button