देश

राहुल पर फिर बरसे जेपी नड्डा…

राहुल गांधी के लंदन में लोकतंत्र पर दिए बयान को लेकर भाजपा उनपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। सड़के से संसद तक भाजपा उन्होंने घेर रही है और माफी की मांग कर रही है। इन सब के बीच एक बार फिर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कर्नाटक के छल्लाकेरे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि भारत में प्रजातंत्र खत्म हो गया। कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए नड्डा ने कहा कि तुम चुनाव नहीं जीते तो प्रजातंत्र खत्म हो गया? नाच न जाने आंगन टेढ़ा, ऐसे ही हैं राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो और प्रजातंत्र बचाओ।
राहुल पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा था कि जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का परमानेंट हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी बताएं कि यूरोप और अमेरिका को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? दरअसल, कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। वहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इसी कारण सत्ता में वापसी को लेकर बाजपा ने कर्नाटक में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। दूसरी ओर आज दिल्ली में कर्नाटक को लेकर एआईसीसी में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई।

विधानसभा चुनाव पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि अब पूरा राज्य शासन के साथ एक नई सरकार की तलाश कर रहा है। कर्नाटक इस देश की भ्रष्टाचार राजधानी बन गई है इसलिए 1300 से अधिक आवेदकों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है और वे बहुत गंभीर दावेदार हैं। डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि लेकिन हम उन सभी को टिकट नहीं दे पा रहे हैं, केवल 224 प्रत्याशी हैं। हम उन सभी को अवसर देंगे जिसे टिकट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button