कांग्रेस सरकार का किसान विरोधी चेहरा है – केदार कश्यप

जगदलपुर । भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से किसान सम्मान निधि की राशि वापस मांग रही है, जिसके कारण किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल को सरकार ने सत्ता में आने के लिए ढेर सारे वादे किए पर सरकार बनाने के बाद वह अपने वादों से मुकर रही है।
केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान सम्मान निधि के नाम पर भारी भ्रष्टाचार कर रही है, सरकार किसानों से सम्मान निधि के राशि वापस मांग रही है, जो शर्मनाक है और किसान भाइयों के साथ सरासर विश्वासघात है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की गलती का खामियाजा किसान क्यों भुगते? इस मामले में सरकार पूरी जांच करवाए और स्थिति स्पष्ट करे, ताकि किसान भाइयों के समक्ष संकट की स्थिति निर्मित न हो।






