ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी जगदीश चौबे उर्फ लल्लू पहलवान ने कराया दंगल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : सिरकोनी ब्लॉक के कोतवालपुर गांव निवासी एवं ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी जगदीश चौबे उर्फ लल्लू पहलवान के सौजन्य से नाग पंचमी के अवसर पर एक भव्य दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नथानपुर पुलिया के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किया गया, जहां भारी संख्या में ग्रामीण दर्शकों ने उपस्थित होकर रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का आनंद लिया।
दंगल के मुख्य अतिथि जगदीश चौबे उर्फ लल्लू पहलवान स्वयं रहे, जिन्होंने कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाई। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें सबसे चर्चित रहा लकी यादव पहलवान और राजेश यादव पहलवान के बीच का दमदार मुकाबला।
दोनों पहलवानों ने कुश्ती के दौरान जबरदस्त दांव-पेच दिखाए। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे पर बराबरी से भारी पड़े और अंततः मुकाबला ड्रॉ घोषित किया गया। इस जोरदार मुकाबले ने दर्शकों की तालियों की गूंज से माहौल को और भी जीवंत कर दिया।






