उत्तर प्रदेशबाँदा

थाना तिंदवारी मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्यवाही

मां के साथ मारपीट करने वाले दो बेटो का किया गया चालान

जन एक्सप्रेस/बांदा ; मुख्यमंत्री उ०प्र०शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में बृहद जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,इसी क्रम में थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम अहिरन खेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा था।उसी दौरान वहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस टीम से शिकायत की कि उसके दो बेटे 1. विमल यादव तथा 2. पिंटू यादव, दिनांक 27सितम्बर को मारपीट किए थे जिसके संबंध में मुकदमा लिखा गया था,आज दोनों बेटे फिर से गाली- गलौज कर रहे हैं।मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया तथा दोनों का चालान करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को सख्त हिदायत दी गई तथा महिला को मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने व्यक्तिगत नम्बर दिए गए हैं और उनसे कहा गया कि वह किसी भी आपात स्थिति में कॉल कर सकती हैं ।मिशन शक्ति टीम-चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सेंगर,म०कां० ज्योति शुक्ला,म०कां० नैन्सी सिंह,म०कां० हेमलता विमल,कां० मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button