उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

शाहगंज के अयान हत्या कांड की विवेचना करेंगे खुटहन थानाध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/खुटहन: शाहगंज के उसरहट्टा गांव में गत 18 जुलाई को 10 वर्षीय बालक अयान की गोली मारकर हत्या के मामले की निश्पक्ष विवेचना न्यायालय द्वारा खुटहन थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। सनद रहे कि शाहगंज के मिल्तनगर निवासी अबूदास ने 18 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका 10 वर्षीय पोता अपने मामा अतीकुर्रहमान के साथ पड़ोस के फैजान के घर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अरंद गांव निवासी आदिल ने अयान को गोली मार दिया था। उपचार के दौरान अयान की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा आरोपितों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया गया है। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button