धर्म

जानिए कब रहेगा देव दीपावली का मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को गंगा स्नान का पर्व पूरे उत्तर भारत में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन वाराणसी सहित अन्य तीर्थ स्थानों में देव दीपावली का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण आठ नवंबर 2022 को 14:39 बजे से 18:19 बजे तक रहेगा जो बिहार, बंगाल, उड़ीसा, पूर्वोत्तर भारत में खग्रास और शेष भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। शाम को चन्द्रमा उदय के समय पर ग्रस्त होता हुआ दिखाई देगा। इस ग्रहण को भारत के अलावा उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी अटलांटिक सागर, पैसिफिक सागर,पश्चिमी ब्राजील,पाकिस्तान, पूर्वी रूस, अफगानिस्तान,भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड एवं जापान आदि देशों में देखा जा सकेगा। 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण का सूतक प्रातः 8:29 बजे से आरंभ हो जाएंगे। सूतकों में बाल, वृद्ध,रोगी को छोड़कर अन्य किसी को भोजन और शयन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को धारदार चाकू-छुरी से फल सब्जी नहीं काटनी चाहिए। सुई से कपड़ा न सिलें। ईश्वर आराधना करते रहें। यद्यपि उदय कालीन पूर्णिमा आठ नवंबर को है और इस दिन चन्द्र ग्रहण भी है।

सात नवंबर को पूर्णिमा शाम 4:16 बजे आरंभ होगी। इसीलिए देव दीपावली का पर्व सात नवंबर को मनाया जाएगा। वाराणसी आदि पवित्र घाटों पर श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त दीपदान करेंगे। इसके साथ-साथ अन्य श्रद्धालुजन भी दीप दान करके गंगा स्नान करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा उत्तर भारत में गंगा स्नान पर्व के रूप में मनाया जाता है। लाखों लोग गंगा में स्नान करते हैं, किंतु इस बार प्रातः 8: 29 बजे से ग्रहण का सूतक आरंभ होगा और ग्रहण रात्रि 8:19 बजे समाप्त होगा। इसलिए गंगा स्नान के इच्छुक श्रद्धालु प्रातः 8:30 बजे से पहले स्नान कर सकते हैं। उसके पश्चात शाम को 18:19 बजे के बाद ग्रहण के बाद गंगा स्नान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को दोपहर 2:39 बजे से आरंभ होगा। उस समय मेष राशि और भरणी नक्षत्र पर चंद्रमा का संचरण होगा। मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु,मकर, कुंभ,मीन राशि के लिए चंद्र ग्रहण का फल बहुत शुभ रहेगा जबकि वृषभ और तुला राशियों के लिए चन्द्र ग्रहण का फल मध्यम रहेगा ।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button