लायंस क्लब स्टार ने भंडारे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, 980 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उपलब्ध कराया दवा

जन एक्सप्रेस / शाहगंज / जौनपुर : श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पक्का पोखरा के परिसर में श्री बैकुंठधाम श्री शिव जी एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य भंडारा में लायंस क्लब स्टार ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
https://youtu.be/X0MNAhHmocw?si=_7TvvB-sXBJIIwl3
अध्यक्ष मनीष अग्रहरि के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक डा आर के वर्मा और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी। लगभग 980 मरीजों को दवा वितरण किया गया। शिविर में भंडारे में पहुंचे भक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान डा राज कुमार मिश्रा, डा सुधाकर मिश्रा, मनोज जायसवाल, रुपेश जायसवाल, मनोज पाण्डेय, रविकांत जायसवाल, सुरेन्द्र तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, सर्वेश चौरसिया, विजेंद्र अग्रहरि, अनिमेष अग्रहरि, एडवोकेट सतीश चन्द्र गुप्ता, चंदन अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।






