मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना महासम्मेलन में होंगे शामिल

जबलपुर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां गैरिसन ग्राउंड में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से करीब एक लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री चौहान का आज दोपहर 3.45 बजे सिवनी जिले के केवलारी से हेलीकॉप्टर द्वारा कोबरा ग्राउंड जबलपुर आगमन होगा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे गेरिसन ग्राउंड पहुंचेंगे तथा महासम्मेलन में आईं महिलाओं को सम्बोधित करेंगे।

जिला प्रशासन महासम्मेलन की व्यापक तैयारियां की हैं। सम्मेलन स्थल पर विशाल डोम बनाया गया है और इसकी आकर्षक साज- सज्जा की गई है। सम्मेलन में शामिल होने आ रही महिलाओं के बैठने के लिये यहां अलग-अलग सेक्टर बनाये गये हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सम्मेलन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान लाड़ली बहना महासम्मेलन में शासन की प्रमुख योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे तथा निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button