उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

लूट,अपहरण में शामिल चार अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/बस्ती: बैंक कर्मी के साथ लूट मारपीट व अपहरण के मामले में परशुरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।परसरामपुर व वाल्टरगंज, स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ग्रामीण बैंक मैनेजर व फील्ड ऑफिसर के अपहरण व लूट काण्ड में शामिल अन्य 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिमन्यु सिंह (25) पुत्र धनन्जय सिंह निवासी लजधटा थाना छावनी जनपद बस्ती, राज चौधरी (19) पुत्र ओमप्रकाश चौधरी निवासी ग्राम ककरहिया थाना हरैया जनपद बस्ती, राज कुमार यादव उर्फ निशोक यादव (19) पुत्र रामउजागिर यादव निवासी लोहरौली (जीतीपुर) थाना पैकोलिया जनपद बस्ती तथा मनीष तिवारी उर्फ श्याम तिवारी (25) पुत्र ओम प्रकाश तिवारी निवासी रेवरादास थाना हरैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दे कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जीतीपुर स्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक रवि तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी निवासी साकेतपुरी कालोनी अयोध्या द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि 21 जून को वह शाखा जीतीपुर से नियमित रूप से शाम को अपने घर के लिये निकले और वाहन से जीतीपुर परसरामपुर रोड पर निकलकर गोपीनाथपुर बाजार से आगे बढ़े, तभी 02 मोटर साइकिल से चार लोग उनकी कार को हाथ देकर रोकर अगवा कर लिए थे। इस पूरे मामले में परशुरामपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह,थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर तिवारी,स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 संतोष कुमार ,हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 रमेश कुमार, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी स्वाट टीम हे0का0 राघवेन्द्र दूबे, का0 आनंद यादव, का0 पंकज कुशवाहा, का0 लवकुश सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।का0 रोहित यादव, का0 विद्यासागर यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button