उत्तर प्रदेशचित्रकूट

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला पीआरडी जवानों को आत्मरक्षा का मिला प्रशिक्षण

सोनपुर स्टेडियम में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

जन एक्सप्रेस चित्रकूट (कर्वी) युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आज सोनेपुर  स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद की समस्त महिला पीआरडी जवानों एवं महिला मंगल दलों ने भाग लिया।आत्मरक्षा प्रशिक्षण का संचालन खेल अनुदेशक/प्रशिक्षक केसन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आकस्मिक और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने के लिए व्यावहारिक एवं प्रभावी उपाय सिखाए गए। सरल और सुलभ तकनीकों के माध्यम से उन्हें यह बताया गया कि कैसे वे संकट की घड़ी में खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।

महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 आदि की जानकारी भी दी गई, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।

छोटे-छोटे उपाय, बड़े काम के

कार्यक्रम में उपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा:सेल्फ डिफेंस के यह छोटे-छोटे उपाय बड़े काम के हैं। महिलाएं न सिर्फ इन्हें स्वयं अपनाएं, बल्कि अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें।”इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सोनकर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदय भान, अखंड प्रताप और कनिष्ठ सहायक सिद्धार्थ निगम समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

महिलाओं ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रशिक्षण को न केवल उपयोगी बताया, बल्कि ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की भी मांग की।मिशन शक्ति के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button