मनोरंजन

मलाइका और अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस के मैनेजर ने कहा

जहां एक ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है वहीं एक्ट्रेस की टीम ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है। पिछले पांच साल से हर तरफ ये अफवाह फैल रही थी कि ये रिश्ता खत्म हो गया है। अब इस बारे में मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने खुलासा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मलाइका के मैनेजर से इस कपल के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो मैनेजर ने कहा, ”नहीं, नहीं, ये सब अफवाह है।”

एक सूत्र ने बताया था कि इस जोड़ी ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। दूसरे सूत्र ने कहा कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों हमेशा एक-दूसरे के दिलों में खास जगह रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले पर सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी है। वे किसी को भी अपने रिश्ते के बारे में बुरा बोलने की इजाजत नहीं देंगे।

अर्जुन और मलाइका की प्रेम कहानी की बात करें तो जब अर्जुन और मलाइका 2018 में एक फैशन शो कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए, तो उनके रिश्ते को लेकर कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए। आखिरकार उन्होंने मलाइका के 45वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि की। ऑफिशियल होने के बाद वे एक-दूसरे के परिवार के साथ समय बिताने लगे। एक बार कॉफी विद करण के शो में अर्जुन ने अपने रिश्ते को अब एक खूबसूरत मोड़ देने को लेकर भी कमेंट किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button