मनोरंजन

Malaika Arora ने कर ली Arjun Kapoor से सगाई?

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री, काफी लंबे समय से अभिनेता के साथ रिश्ते में हैं और कई मौकों पर उनके साथ स्पॉट की गई हैं। दोनों की जोड़ी के कई चाहनेवाले हैं जो इनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के चर्चे होते रहते हैं। इन सब के बीच मलाइका ने रविवार को अपनी एक वीडियो शेयर कर के अपने चाहनेवालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह अपनी बड़ी सी डायमंड अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की अंगूठी पर लोगों की नजर जाने में समय नहीं लगा और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद मलाइका की अर्जुन के साथ सगाई की अफवाहों को हवा भी मिल गई। अब दोनों लव बर्ड्स की सगाई की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो शोरो से हो रही है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button