देश

ममता बनर्जी का ओडिशा दौरा आज से, नवीन पटनायक से करेंगी मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज (मंगलवार) शाम ओडिशा के दौरे पर रवाना होंगी। वह रात्रि विश्राम भुवनेश्वर में करेंगी। अगले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेने पुरी जाएंगी। गुरुवार को वो भुवनेश्वर में बीजू जनता दल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। दोनों के बीच तीसरा मोर्चा पर चर्चा होने की संभावना है। ममता चाहती हैं भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाते हुए समान विचारधारा के दलों के साथ नया मोर्चा बनाया जाए।

इससे पहले वो कोलकाता में इस संबंध में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुकी हैं। ममता बनर्जी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ओडिशा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के आसपास सरकारी गेस्ट हाउस के लिए संभावित जमीन का अवलोकन करेंगी। राजनीतिक प्रेक्षकों की नजर अब ममता-नवीन की मुलाकात पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button