देश

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में योग के साथ मन की बात

जयपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य में चल रहे 100 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) जयपुर के स्वस्थवृत एवं योग विभाग के प्राध्यापकों एवं छात्रों के द्वारा योगासनों का मंच पर प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यकम में उपस्थित संस्थान के कर्मचारियों एवं सामान्य जनता ने भी योगासनों की क्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यस्थल पर किये जा सकने वाले योगासनों का भी अभ्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा एवं संयुक्त सचिव कविता गर्ग ने संस्थान में चल रही योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही 2 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन पूर्व जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस योग कार्यक्रम के साथ ही संस्थान के सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ”मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें संस्थान के सभी अध्यापक, कर्मचारी, छात्रों के साथ साथ आम जनता की भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button