भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में लगाया पंचायत
उपजिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में पंचायत द्वारा किसानों की समस्या के बावत मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा गया। इस दौरान एसडीएम (न्यायिक) रानी गरिमा जायसवाल, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
तहसील गेट से नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हो पंचायत किया। वहीं पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में मांग किया गया है कि जनपद के सभी मुख्य मार्गों तथा लिंक रोड को गड्ढा मुक्त कराया जाये। बंद पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप व नलकूपों की मरम्मत करा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। कम्प्यूटर कृत खतौनी में किसानों के अशुद्ध नाम कों निःशुल्क दुरुस्त कराया जाये। अन्य प्रांतों की तरह प्रदेश में भी पुलिस कम्पलेन अथारिटी की व्यवस्था लागू हों। ग्राम सभा खेतापुर के प्रधान द्वारा करायें गये कार्यों की जांच कराया जाये।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सुरेश गौतम, महासचिव अशोक पाण्डेय, रामभज बिंद, अच्छेलाल त्रिपाठी, सुशीला देवी,
सिंता देवी, गीता देवी, नन्हका, चनरा देवी, रोहित उपाध्याय, आशीष पाण्डेय अजीत आदि मौजूद रहे।





