देश

मुख्यमंत्री के संभावित बस्तर प्रवास को लेकर विधायक लखेश्वर मुख्यमंत्री से मिले

जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश के 24-25 मई को संभावित बस्तर प्रवास के दौरान आयोजनों की रूपरेखा तय करने के लिए विधायक लखेश्वर ने शनिवार को रायपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, अनिल पांडे, उपस्थित थे। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री भूपेश के साथ अन्य सहयोगी मंत्री भी बस्तर प्रवास पर साथ होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के साथ 25 मई को झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर बस्तर प्रवास कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित झीरम वही गांव है जिसकी वादियों में विधानसभा चुनाव के पूर्व 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर कांग्रेस के तत्कालीन अग्रिम पंक्ति के नेताओं व उनके सुरक्षाकर्मियों को शहीद कर दिया कर दिया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाने की घोषणा वर्ष 2020 में की थी। झीरम घाटी शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में बघेल ने कहा था कि झीरम घाटी के शहीदों और पिछले वर्षों में नक्सल हिंसा के सभी पीड़ितों की याद में हर साल 2020 से 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button