देश

मोदी,रोजगार नहीं, बेरोजगारी की हैं गारंटी: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि वह चुनाव आते ही गारंटी की बात करने लगते हैं लेकिन सच यह है कि मोदी रोजगार नहीं, बेरोजगारी की गारंटी हैं।

प्रियंका ने कहा, “आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। हमारे करोड़ों युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने इन पदों को भरने के लिए दिखावे के सिवा कुछ नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “जुलाई, 2022 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि आठ साल में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन नौकरी मिली मात्र सात लाख युवाओं को। यानी लगभग 21.93 करोड़ योग्य युवा बेरोजगार रह गए। सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा सरकार न पहले से मौजूद नौकरियां दे पाई, न ही नये रोजगार बना सकी। प्रधानमंत्री जी चुनावों में गारंटी देते हैं। असल में उनकी गारंटी – बेरोजगारी की ही गारंटी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button