देश
मानूसन की एंट्री, सुबह बारिश, दिन भर उमस

उदयपुर । उदयपुर में सोमवार को सुबह-सुबह अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। इसे उदयपुर अंचल में मानसून का प्रवेश बताया जा रहा है। सुबह की बारिश के बाद उदयपुर में दिन भर उमस बनी रही।
उदयपुर अंचल में बादल सूर्योदय के समय से ही छाये हुए थे। अचानक 11 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश एक ही रफ्तार से करीब आधा घंटा चली। इसके बाद बारिश थमी और उमस बढ़ गई।
सुबह-सुबह बारिश होने से जनजीवन जहां का तहां ठिठक गया। सुबह-सुबह अपने-अपने कार्यों से जा रहे लोगों को भीगने से बचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। मौसमविदों के अनुसार उदयपुर अंचल में भी मानसून प्रवेश कर चुका है। बीते दिन से ही राजस्थान के बड़े भूभाग में मानसून ने प्रवेश कर लिया था और जगह-जगह जमकर बारिश हुई थी। उदयपुर में रविवार से ही उमस बनी हुई थी। रविवार को जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी का दौर भी रहा था।