देश

दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं, उम्मीदवार चयन में समय तो लगेगा : टीएस सिंहदेव

रायपुर । उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करने के भाजपा के तंज पर रविवार को मीडिया से कहा कि हमने सरकार में रहकर पांच साल काम किया है, हमने सभी के लिए काम किया है, हमको भरोसा है। सब कुछ देखकर सबसे अच्छे से फीडबैक लेकर सूची जारी करेंगे। दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं। सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है, इसलिए समय तो लगेगा ही।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कहा कि हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि लोगों के स्वास्थ्य, जान के साथ खिलवाड़ ना करें। उनकी बात सुन ली गई है, पहले भी सुन ली गई थी। कुछ लोग रहते हैं, संगठन के लोग, जो अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे चीजों को बल देते हैं। कई माध्यमों से लगातार उनके प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है।

परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा की मांग पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि ज्वाइंट कमांड है, अर्ध सैनिक, केंद्रीय बल भी रहते हैं। एक महीने पहले मुख्यमंत्री ने पहले से बैठक ली है और इसकी पूरी समीक्षा का निर्देश कर रखा है। किसी को भी सुरक्षा की जरूरत होती है तो उसे सुरक्षा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button