अमेठीउत्तर प्रदेशहादसा
तालाब में डूबने से दस वर्षीय युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जन एक्सप्रेस/अमेठी: विकासखंड सिंहपुर मुख्यालय क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी रोहित निर्मल की पुत्री कामनी (उम्र लगभग 10 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कामनी मवेशियों को चराने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान वह तालाब के पास पहुंची और किसी कारणवश फिसलकर पानी में गिर गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और उसे बचा पाते, तब तक वह गहरे पानी में समा चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में शोक की लहर है। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।






