खेल

MSD ने खत्म किया सस्पेंस, लाइव आकर किया ये बड़ा ऐलान

Listen to this article

टीम इंडिया से सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर को एक  बड़ा ऐलान किया है। एमएस धोनी ने भारत में ओरियो बिस्किट को लॉन्च किया है। इसके साथ ही एमएस धोनी ने एक बिस्किट ब्रांड के विश्व कप 2022 के कनेक्शन को भी ढूंढ निकाल कर उस सस्पेंस को समाप्त किया है, जो उनके ऐलान के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ था कि आखिर उनका स्टार क्रिकेटर क्या साझा करने वाला है।

धोनी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह 25 सितंबर यानी संडे के दिन अपने प्रशंसकों के साथ रोमांचक खबर साझा करेंगे। एमएस धोनी ने आज लाइन आते हुए कहा कि ओरियो इस बार हमें कप जिता सकता है। साल 2011 में भारत ने विश्व कप जीता था, उससे पहले ओरियो लॉन्च हुआ था। अगर ओरियो फिर से लॉन्च होता है तो इस साल का विश्व कप जीत, अब कनेक्शन क्लियर हो गया। चलें ओरियो को फिर से लॉन्च करते हैं। मैं 2011 को फिर से ला रहा हूं क्योंकि इतिहास बनाने के लिए, हमें इतिहास को रिक्रिएट करने की जरूरत है। धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माना जाता है। उन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी – 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का नेतृत्व किया। 2004 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने 350  ।धोनी मैदान पर और बाहर अपने संयम के लिए जाने जाते हैं, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में इस कारण का खुलासा किया कि वह मैदान पर गुस्सा क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में, लिवफास्ट पर बोलते हुए धोनी ने कहा कि जब मैदान पर देश के लिए कोई भी खिलाड़ी खेल रहा होता है तो वह अपनी तरफ से कभी भी कोई गलती नहीं करना चाहता। खासतौर पर ऐसे मौके पर जब स्टेडियम में 40,000 लोग और टीवी के जरिए करोड़ों फैंस की नजरें उस पर हो।

Show More

Related Articles

Back to top button