देश

तमिलनाडु के कई शहरों में एनआईए के छापे

तमिलनाडु: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक कथित मामले के सिलसिले में शनिवार सुबह तमिलनाडु के कई शहरों में छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का एक पार्षद भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की कई टीम चेन्नई, कोयंबटूर और तेनकासी में कई लोगों से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button