देश

भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 300 से ज्यादा सीटों के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा का सभी गतिविधियों का केंद्र होता है।
भाजपा नेता ने कहा कि अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है और इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है।अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत का अपमान किया, अगर वह ऐसा ही करते रहे तो न केवल पूर्वोत्तर से बल्कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद कांग्रेस हालिया चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

शाह ने कहा कि असम के 70 प्रतिशत हिस्से से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया जा चुका है, अन्य राज्यों के साथ सीमा विवाद को सुलझाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वे (विपक्ष) जितना बुरा बोलेंगे, भाजपा उतना आगे बढ़ते जाएगी। इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त कर दिया है और वह क्षेत्र में शांति और तेज विकास लायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button