देश

पैदल राहगीर को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, मौत

जोधपुर । शहर के केरू 12 मील रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास में स्कूटी सवार युवक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहगीर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाईकी तरफ से नामजद स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शव को पुलिस ने कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि घटना में पाली जिले के कोसेलाव तख्तगढ़ निवासी बगताराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसका भाई रमेश मेघवाल 12 मील केरू स्थित बाबा रामदेव मंदिर रोड से पैदल निकल रहा था। तब एक स्कूटी सवार पीछे से आया और जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में स्कूटी चालक की पहचान केरू निवासी रामचंद्र के रूप में बताई गई है। फिलहाल राजीव गांधी नगर पुलिस इसमें जांच कर रही है। शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button