पुलिस नहीं करती यातायात नियम का पालन, क्या पुलिस के नहीं है कोई नियम कानून?
जन एक्सप्रेस, दिलीप उपाध्याय:
बस्ती: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी ही नियमों की धज्जियां स्वयं उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते हैं। जबकि यातायात के नियमों का पालन न करने वाले आम लोगों का चालान काटा जा रहा है, लेकिन खुद सारे नियमों को दरकिनार कर पुलिस कर्मी बिना हेलमेट व हाई सिक्योरिटी नंबर के घूम रही है।
वही हाई सिक्योरिटी नंबर के नाम आम जनता का पुलिस दिन भर चालान काटने से नहीं थकती, लेकिन खुद नियम की धज्जियां उड़ाने में पीछे नहीं रहती है। वही पुलिस अधीक्षक बस्ती के ऑफिस में दर्जनों ऐसी गाड़ियां बिना हाई सिक्योरिटी नंबर के ऑफिस में पार्क होती लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ती। वही एस डीएम साहब भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते उनकी बोलोरो गाड़ी UP32 KA 1774 बिना हाई सिक्योरिटी नंबर के दिन भर दौड़ती है लेकिन मजाल कि कोई पुलिस कर्मी उनका चालान कर दे।

वही शिक्षक व ज्योतिषाचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ला का कहना है कि यातायात नियम सबके लिए समान है और सबको जिम्मेदारी से उसका पालन करना चाहिए अगर जिम्मेदार ही नियम का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता कैसे नियम का पालन करेगा।
इसको लेकर पत्रकार कमलेश सिंह का मानना है कि यातायात नियम सभी के लिए एक समान है,किसी को भी यातायात नियमों को तोड़ने का अधिकार नहीं है। लेकिन पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी नियम का पालन नहीं करते हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उनका चालान बिना किसी भेदभाव के करना चाहिए।





