देश

प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा- साजिश की शिकार हुईं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली:  मार्च में कांग्रेस से निष्कासित किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र को चुनने को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने की सभी अटकलों पर विराम लगने के एक दिन बाद कृष्णम ने भी एक चौंकाने वाला दावा किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस जल्द ही राहुल गांधी गुट और प्रियंका गांधी गुट में विभाजित हो सकती है। गौरतलब है कि कृष्णम ने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी पार्टी में चल रही साजिश का शिकार हुई हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा है, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। प्रियंका गांधी का चुनाव नहीं लड़ना अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का रूप ले रहा है जो 4 जून के बाद फूटेगा। कांग्रेस फिर से दो धड़ों में बंट जाएगी, एक राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी का। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान में उनकी लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। प्रियंका गांधी के खिलाफ परिवार और पार्टी में बहुत बड़ी साजिश चल रही है। वह परिवार और पार्टी में साजिश का शिकार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहिए था। आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने फरवरी 2024 में “अनुशासनहीनता” के लिए निष्कासित कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button