उत्तर प्रदेशचित्रकूट

कंबल व खाद्यान्न सामग्री प्रकार कोल आदिवासियों के चेहरे खिले

श्री भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट ने पाठा के चूल्ही गांव में बांटे कंबल और खाद्यान्न सामग्री

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट द्वारा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिहारीलाल सर्राफ और कोलकाता के नवलजी कनोडिया के सौजन्य से 355 ज़रूरतमंद लोगों को उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम की मौजूदगी में खाद्यान्न व कंबल वितरित किये गये।चूल्ही गांव में आयोजित कंबल व खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में कोल आदिवासी परिवारों को आटा, दाल, चावल ,गुड़ , मसाला, सरसों का तेल, चीनी, स्वेटर, मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।समाजसेवी केशव प्रसाद यादव ने कहा कि “गरीबों की सेवा ही ईश्वर सेवा है। हम सभी इसी सोंच के साथ बिहारी लाल सर्राफ और उनके सहयोगी नवल जी कनोडिया के सहयोग से कंबल और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।”उन्होंने जानकारी दी कि पाठक का अर्थ दुर्गम पिछड़ा आदिवासी गांव चूल्ही आदिवासी बस्ती में खाद्यान्न, गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत मानिकपुर के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह मानिकपुर कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संस्था के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल जी सर्राफ और कोलकाता के नवल जी कनोडिया के आर्थिक सहयोग से श्री भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट वृंदावन के मैनेजर रामावतार यादव और उनकी टीम ने पाठा के इस गरीब इलाके में जरूरतमंदों को जो अन्न सामग्री का वितरण किया बहुत ही प्रशंसनीय है यह सेवा निरंतर जारी रहना चाहिए।खाद्यान्न एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव, समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद , सभासद शंकर प्रसाद , जगमोहन सिंह यादव,समाजसेवी आर.के. शर्मा, रोहित ,दिलीप अवस्थी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड अमित यादव, समाजसेवी रघुवीर यादव शिव नायक गुप्ता ऋतुराज वर्मा महेश कोल आदि मौजूद रहे। जरूरतमंदों के बीच इस तरह की पहल ने समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button