मनोरंजन

शर्लिन चोपड़ा पर राज कुंद्रा का तंज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिर से चर्चा में आ गए है। वर्ष 2021 में राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में काफी उछला था, जिसके बाद अब फिर वो लाइमलाइट में है। हाल ही में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसका अब राज कुंद्रा ने जवाब दिया है।
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के अलावा निर्देशक साजिद खान पर भी कई आरोप लगाए थे। इस मामले अब राज कुंद्रा ने शर्लिन पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबे समय बाद वापसी करते हुए शर्लिन चोपड़ा को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शर्लिन को समाज के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि शर्लिन जल्द ही गिरफ्तार भी होने वाली है।

राज कुंद्रा ने लिखा कि कुछ लोगों को भौंकने की आदत होती है। कुछ लोगों को पसंद होता है कि वो दूसरों की जिंदगी में दखल देते रहें। ऐसे भौंकने वाले लोगों की असलियत जल्द ही दुनिया के समक्ष होगी। राज कुंद्रा के इस ट्वीट को काफी वायरल किया जा रहा है। यूजर्स भी इसपर लगातार रिप्लाई कर रहे है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है। कुछ समय पहले भी वो इस तरह अपनी भड़ास निकाल चुके है। राज कुंद्रा शर्लिन को समाज के लिए खतरा भी बता चुके है।

शर्लिन ने लगाया था राज कुंद्रा पर आरोप
बता दें कि बीते वर्ष यानी 2021 में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में फंसे थे। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन ने सिर्फ राज ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर भी कई आरोप लगाए थे। उन्होंने दोनों पर फ्रॉड और मेंटल हैरेसमेंट करने के आरोप लगाए थे।

राखी सावंत से भी हो चुकी है जंग
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा चुकी है। साजिद के खिलाफ लगातार हो रही बयानबाजी को देखते हुए राखी सावंत ने अभिनेत्री पर निशाना साधा था। अब दोनों अभिनेत्रियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर निशाना साधा था। उन्होंने राखी सावंत को गंजा बताया था। शर्लिन ने राखी की पर्सनल लाइफ पर भी कमेंट किया था। उन्होंने कहा कि राखी सावंत 31 किलो मेकअप लगाती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button