मनोरंजन
राखी सावंत- 2024 में आप मुझे चुनाव लड़ते हुए देखेंगे
हेमा मालिनी से हाल ही में जब कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि मीडिया के लोग तो राखी सावंत का नाम भी उछाल देंगे। हेमा मालिनी के इस बयान के बाद ट्विटर पर राखी सावंत ट्रेंड करने लगीं। अब राखी सावंत की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कटाक्ष भरे अंदाज में कहा कि ये तो सीक्रेट था। वो उनकी शुक्रगुजार रहेंगी जो उन्होंने ये शब्द उनके लिए कहे हैं।






