देश

राम मंदिर का सपना हुआ सच ‘: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी जो अब पूरी हुई है। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया।

मुर्मू ने कहा, ‘‘राम मंदिर की अकांक्षा सदियों से थी, आज सच हुई है।’’ उनकी इस टिप्पणी पर सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह गत 22 जनवरी को संपन्न हुआ। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने, औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों के स्थान पर नए कानून बनाए जाए, नारी वंदन अधिनियम और सरकार के कई अन्य कदमों का उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button