देश

आरबीएसई 12वीं कलॉ संकाय का परिणाम जारी

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 12वीं कलॉ संकाय का परिणाम गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जारी किया। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.60 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 90.65 रहा है। इस हिसाब से छात्रों के मुकाबले 4 फीसदी ज्यादा बेटियां पास हुई हैं। इसमें प्रदेशभर के 7 लाख 19 हजार 838 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया। इसमें प्रदेशभर के 56 हजार 14 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीें कला संकाय के साथ वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट छात्रों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button