देश

महिला आयोग का काम घरेलू हिंसा से ग्रस्त परिवारों को बसाना: रेनू भाटिया

फरीदाबाद । हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग का काम घरेलू हिंसा से ग्रस्त परिवारों को बसाना है। रेनू भाटिया ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में पुलिस अधिकारी तुरंत कार्रवाई गम्भीरता से करें। रेनू भाटिया सोमवार को एनआईटी -5 में स्थित में दास ग्रुप के कार्यालय में महिला हिंसा से संबंधित केसों की सुनवाई कर रही थी।

रेनू भाटिया ने बताया कि हम पहले केस को खुद स्टडी करते हैं फिर केस से संबंधित थानों के अधिकारियों से बात करते हैं। उसके बाद हम प्रार्थी को बुलाते हैं। अलग-अलग तरह के केसों से संबंधित अधिकारियों से राय लेकर ही मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2014-15 में प्रदेश में महिला थाने खुलवाए ताकि महिलाएं अपनी बात को खुलकर कह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button