सदगुरु श्री पुरुषोत्तम दास दीक्षित महाराज का धूमधाम से मनाया गया 22वां पुण्यतिथि महोत्सव
समाधी स्थल का नाना प्रकार से अभिषेक किया गया

जन एक्सप्रेस /बिठूर : बिठूर के ऐतिहासिक दत्तात्रेय मंदिर ध्रुव आश्रम में सदगुरु श्री पुरुषोत्तम दास दीक्षित महाराज का 22 वां पुण्यतिथि महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुण्यतिथि महोत्सव की तैयारी के लिए दो दिन पहले से ही फूलों की सजावट होनी शुरू हो गई थी। महोत्सव में कानपुर के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्री राम नाम संकीर्तन का पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु श्री पुरुषोत्तम दास दीक्षित जेरे महाराज जी की श्री आरती से हुई।
समाधी स्थल का नाना प्रकार से अभिषेक किया गया
इसके बाद महाराज श्री के संजीवन समाधी स्थल का नाना प्रकार से अभिषेक किया गया। इसके बाद श्री राम जय राम जय जय राम का विशाल राम नाम संकीर्तन 7:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 12:13 मिनट तक चला। इसके बाद रात्रि में 11:13 पर महाराज श्री की आरती हुई। रात में 12: 30 से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजराज सिंह, गोपी शुक्ला, मनोज बाजपेई, श्याम कुमार शुक्ला पप्पू भैया, अरविंद सिंह इटारा, उत्तम भैया, राघव जी मौजूद रहे।