देश

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश तेज

खालिस्तान के समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को असम ले जाया गया है। वहीं अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए सर्च अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अलगाववादी खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस को उसके साथियों के पास से गैरकानूनी तरीके से रखे गए कई हथियार बरामद हुए है।स्थानीय पुलिस का कहना है कि आरोपी अमृतपाल सिंह भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस उसे ढूंढने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है। इस मामले की जांच में जुटे एसएसपी सतिंदर सिंह ने राज्य की जनता से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता अफवाहों पर ध्यान ना दें, शांति व्यवस्था बनाए रखे और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। वही उन्होंने कहा कि पंजाब में स्थिति शांतिपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक जिन भी लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है उन सभी को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। इसके बाद इन सभी से पूछताछ की जाएगी।

अवैध हथियार के मामले में दर्ज हुई एफआईआर

अमृतपाल सिंह को लेकर जारी सर्च ऑपरेशन के बीच में ही अवैध हथियार मामले में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की जांच कर रहे जालंधर रेंज के डीआईजी स्वपन शर्मा ने बताया कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के निर्देश मिले थे। उसका पीछा करने के दौरान वो लिंक रोड़ पर आया। इस दौरान वो 5-6 मोटरसाइकिल सवारों से टकराया था। कई मोटरसाइकिल पुलिस के पीछे भी थी ताकि उसका पीछा ना किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो कारें बरामद की है। इन कारों में से पुलिस को सात अवैध हथियार मिले है। इनमें से कुछ पाकिस्तान-आईएसआई लिंक थे। पुलिस ने अब तक 10 लोगों को और गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है कि इन वाहनों को फंडिंग किस तरह से मिल रही थी। पुलिस को कार में से कुछ फोन भी मिले है।

पुलिस आयुक्त ने कही बड़ी बात

इस मामले पर जालंधर के पुलिस आयुक्त सीपी केएस चहल ने कहा कि अमृतपाल सिंह जो की भागने में सफल रहा था वो जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस ने उसका 20-25 किलोमीटर तक पीछा किया था मगर वो भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button