दिल्ली/एनसीआर
भाजपा और कांग्रेस के नेता हुए हमलावर
दिल्ली: मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर एक ट्वीट किया था। केजरीवाल के इस ट्वीट पर अब राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। केजरीवाल ने कुछ ऐसा ट्वीट किया है जिसके जवाब में भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार पलटवार कर रहे हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर केजरीवाल ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था। केजरीवाल ने लिखा था कि उपराज्यपाल साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं। पिछले छः महीनों में उपराज्यपाल साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। उपराज्यपाल साहिब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।






