वायरल

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 38 अंक टूटा

मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में मानक सूचकांक बीएसई-सेंसेक्स और एनएएसई-निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट रही। धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स करीब 38 अंक टूटकर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पैसा निकालने की वजह से निवेशक सतर्क बने हुए हैं। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 37.70 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,107.52 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.90 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,007.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत नुकसान में रहा। इसके अलावा, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा एचडएफसी लि. नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया शामिल हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 नुकसान में जबकि 12 लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत चढ़कर 85.56 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button