अपराधउत्तर प्रदेशधर्मबाराबंकी

लोधेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में हुई चैन स्नैचिंग 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। मंगलवार सुबह लोधेश्वर महादेवा दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की मंदिर के गर्भ गृह में मौजूद शातिर महिला ने सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। ऐसे में प्रशासन के सुरक्षा के सभी दावे झूठे साबित हुए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चेन पर हाथ साफ करने वाली शातिर महिला की फोटो आई है। लेकिन फोटो स्पष्ट न होने के चलते पुलिस अभी शातिर महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

शहर कोतवाली अंतर्गत नाका पैसार के पास शांति विहार कॉलोनी निवासी सरस्वती शुक्ला अपने पति प्रमोद कुमार शुक्ला के साथ मायके ग्राम मंझौनी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही थी। रास्ते में लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे बाद गर्भ गृह में दाखिल हुई।

इसी बीच भीड़ में मौजूद शातिर महिला ने सरस्वती शुक्ला के गले में पहनी सोने की दो तोले की चेन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला को जानकारी होने पर उसके द्वारा शातिर महिला की मंदिर के गर्भ ग्रह सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई। लेकिन शातिर महिला का कोई अता पता ना चला। इस संबंध में महादेवा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच तेजी से जारी है। मुकदमा दर्ज कर शातिर महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button