देश

राजस्थान के विकास में शेखावत की अहम भूमिका : देवनानी

जयपुर । राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत को उनकी 101वीं जंयती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने शेखावत का स्मरण करते हुए कहा कि जन-जन के हितैषी शेखावत की राजस्थान के विकास में अहम भूमिका थी। वे अच्छे स्टेटसमैन थे। राजस्थान के सर्वागीण विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं बनाई और उन्हें राज्य में क्रियान्वित किया। राजस्थान में उनके द्वारा शुरु किये गये अन्त्योदय कार्यक्रम की पूरे देश में सराहना हुई थी। राजस्थान में साक्षरता और औ‌द्योगीकरण को बेहतर बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शेखावत की अहम भागीदारी थी। उन्होंने कहा कि विरासत, वन्यजीव और गांवों के विषयों पर केंद्रित पर्यटन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वे ऐसे अद्‌भुत व्यकितत्व के धनी थे, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।

पूर्व विधायक नवरंग सिंह, नरपत सिंह राजवी व शेखावत के परिजन, विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मार्शल संजय चौधरी और विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शेखावत को पुष्पाजंलि अर्पित की।

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नारायण पंचारिया, महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण बगड़ी, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सहप्रभारी रजनीश चनाना सहित अन्य पदाधिकारिओं ने प्रदेश कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button