उत्तर प्रदेशजौनपुर

“हर घर नल से जल” की ओर बड़ा कदम

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : केंद्र सरकार की बहुचर्चित और महत्वाकांक्षी योजना “जल जीवन मिशन” के तहत जिले में हर घर को नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में बन रही पानी की टंकियों के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, पाइपलाइन बिछाने के दौरान खुदे हुए मार्गों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने और खारे पानी से प्रभावित ग्रामों को प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी गई।

समीक्षा बैठक में प्रमुख निर्देश :

  • निर्माणाधीन जल टंकियों के कार्य में तेजी लाई जाए
  • पाइपलाइन कार्य से प्रभावित मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता पर
  • खारे पानी से पीड़ित गांवों को पहले चरण में जोड़ा जाए
  • जनहित में कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न हो

इस मौके पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, विधायकगण जगदीश नारायण राय व पंकज पटेल, परियोजना निदेशक करुणाकर पांडेय, विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुखगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों की स्पष्ट चेतावनी:
“जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य में लापरवाही या देरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।”

जमीनी हकीकत को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्य की धीमी रफ्तार पर जताई गई नाराजगी।
जल जीवन मिशन के जरिए सरकार का लक्ष्य है – हर गांव, हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना।

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सक्रिय नेतृत्व में यह योजना अब गति पकड़ रही है। अगर सब कुछ तयशुदा समयसीमा में होता है, तो जौनपुर जल्द ही “हर घर जल” वाला जिला बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button