देश

बंगाल विभाजन के विरोध में विस में प्रस्ताव पेश, शोभनदेव की सुकांत पर तीखी टिप्पणी

Listen to this article

कोलकाता । राज्य के संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने सोमवार को विधानसभा में बंगाल विभाजन के विरोध में प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार पर तीखा हमला किया।

सुकांत मजूमदार ने उत्तर बंगाल के बालुरघाट क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज कर पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री का पद संभाला है। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर बंगाल के केंद्रीय परियोजनाओं को पूर्वोत्तर भारत की परियोजनाओं में शामिल करने का प्रस्ताव दिया, जिससे बंगाल विभाजन का मुद्दा एक बार फिर उभर आया।

संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने सोमवार को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बिना नाम लिए सुकांत मजूमदार पर निशाना साधा। इस प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से पहला बयान तपन के विधायक बुधिराई टुडू ने दिया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि सुकांत मजूमदार के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सुकांत ने कभी भी बंगाल विभाजन की बात नहीं की।

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने बंगाल विभाजन के लिए भाजपा पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल विभाजन को बढ़ावा दे रही है और इसके समर्थन में कई उदाहरण भी पेश किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button