utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

कांवड़ियों की सुरक्षा में सड़कों से कंट्रोल रूम तक एसएसपी की पैनी नजर

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- श्रावण कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे लगातार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। एसएसपी ने आज पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र में की जा रही सीसीटीवी एवं ड्रोन मॉनिटरिंग का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था को देखा। साथ ही ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी के संबंध में भी जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जाम वाले स्थानों पर पुलिस बल की त्वरित तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की तकनीकी का उपयोग कर मेले को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में हर पुलिसकर्मी कार्य करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button