utrakhandविकासनगर

डाकपत्थर पुलिस की ‘ऑपरेशन प्रहार’ में कार्रवाई, 11.86 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /विकासनगर :-  डाकपत्थर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शनिवार की रात एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 11.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
चौकी इंचार्ज डाकपत्थर सतेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए पुलिस क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व कारोबार रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार की रात टोंस कॉलोनी सैकेंड क्लब के पीछे स्थित सड़क से आरोपी आसिफ (उम्र 27 वर्ष) पुत्र इमरान, निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर, थाना कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून को 11.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के पांच अभियोग पंजीकृत हैं। वह पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। वर्ष 2026 में यह आरोपी एनडीपीएस एक्ट में तीसरी बार गिरफ्तार हुआ है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। अपनी नशे की आदत पूरी करने और खर्च निकालने के लिए वह नशा बेचने का काम करता है। बरामद स्मैक उसने स्थानीय व्यक्ति से खरीदकर लाई थी।
डाकपत्थर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए सक्रिय कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button