देश

सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से फेस टू फेस नहीं करने दी गई मुलाकात: संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज एक बार फिर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि​ तिहाड़ जेल प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को ही नहीं मिलने दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा ”जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकती हैं। सीएम की पत्नी से ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों? यह एक अमानवीय कृत्य है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button