उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
नगर पंचायत कि लापरवाही की वजह से घंटों लगी रही जाम, फंसा रहा आपातकालीन एम्बुलेंस

जन एक्सप्रेस/मड़ियाहूं: जौनपुर मड़ियाहूं नगर पंचायत में मंगलवार की दोपहर को घंटों जाम लगा रहा। कोतवाली के सामने फंसा एक एंबुलेंस अपनी सायरन बजाता रहा, लेकिन जाम के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाया।
यह जाम मड़ियाहूं नगर पंचायत में सड़क किनारे और नालियों पर अवैध रूप से ठेला खुमचा लगाने वालों के कारण हुआ था। नगर पंचायत ने एक हफ्ते पहले ही लाउडस्पीकर लगाकर घोषणा की थी कि अवैध कब्जा हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा उन्हें हटाया जाएगा और इसका खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। लेकिन अल्टीमेट देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
आज मंगलवार की दोपहर मड़ियाहूं कोतवाली से रानीपुर से शिवपुर बाइपास और बेलवा रोड़ और वाराणसी रोड़ पर लगभग एक किलोमीटर दूर तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस व TIE विभाग के पुलिस जगह जगह लगाए गए थे।






