उत्तर प्रदेशबाराबंकी

2.5 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने से नदी के तलहटी के गांवों में पहुंचेगा पानी 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

रामनगर-बाराबंकी। नेपाल स्थित बनबसा बांध से मंगलवार को सरयू (घाघरा) नदी में 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बुधवार तक विकासखंड सूरतगंज व सिरौलीगौसपुर के कुछ गांव में पहुंचने का अंदेशा है। हालांकि नदी में छोड़े जाने वाले इस पानी से अभी लोगों को कोई खतरा नहीं है। लेकिन अब उनका सुरक्षित जगहों पर पलायन तेजी से होने लगेगा।

इसके संबंध में बाढ़ खंड अधिकारी शशिकांत सिंह ने बताया कि गिरिजा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी से अभी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। हालांकि नदी की तलहटी में बसे गांव में पानी के पहुंचने की उम्मीदें है। अभी नदी का उफान बाहर नहीं होगा। बता दें कि प्रत्येक वर्ष यहां बाढ़ अपना कहर दिखाती है जिसमें जिले के पांच विकास खंडों के सैकड़ों गांव जलमग्न हो जाते है।

जिनकी प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि हर संभव मदद करता है। सर्वप्रथम इनको जलभराव वाली जगहों से निकालकर सुरक्षित जगहों में विस्थापित किया जाता है। इसके बाद जितने दिन तक नदी कब पानी जमा रहेगा। तब तक इनका देखभाल प्रशासन करता है। फिलहाल बाढ़ खंड अधिकारी शशीकांत सिंह के सभी बाढ़ चौकियों पर जिम्मेदार लोग तैनात कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button