देश

बादलों के ऊपर बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज

रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर बादलों के ऊपर खड़े दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं। दिन के अलग-अलग समय के दौरान ली गई चार तस्वीरों में चिनाब पुल को दिखाया गया है, जिसका स्टील सूरज की रोशनी में चमक रहा है, जो नीले आसमान और ऊंचे पहाड़ों के बीच बहुत खूबसूरत लग रहा है। मंत्रालय ने ट्विटर पर पोस्ट किए लुभावने खूबसूरत चिनाब ब्रिज का नजारा आप यहां देख सकते हैं-

इंटरनेट को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच निर्मित एक कंक्रीट का मेहराबदार पुल है। एक इंजीनियरिंग चमत्कार, चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। इस साल दिसंबर से इस पुल के रेल यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है। तस्वीरों में आप पुल को बादलों के बीच से झांकते हुए देख सकते हैं। यह देखने लायक नजारा है।

जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के कौरी इलाके में चिनाब नदी पर बना यह पुल 14 अगस्त को उस समय चर्चा में था, जब पुल के ऊपरी डेक को सुनहरे जोड़ से पूरा किया गया था। नदी के तल से 359 मीटर ऊपर खड़े इस पुल में 93 डेक खंड शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 85 टन है, जो लगभग 75 किमी दूर कटरा (जम्मू) को काजीगुंड (कश्मीर) से जोड़ने वाली सिंगल लाइन पर है।

यह पुल 272 किलोमीटर के उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जम्मू को कश्मीर घाटी के साथ हर मौसम में उच्च गति विकल्प के रूप में जोड़ना है। 272 किमी लंबी रेलवे लाइन में देश की सबसे लंबी सुरंग T-49 (12.75 किमी) और 927 बड़े और छोटे पुल (कुल लंबाई 13 किमी) के साथ 38 सुरंग (कुल लंबाई 119 किमी) होगी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button